इम्फाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार मणिपुर में शांति बहाली और राज्य के लोगों का जीवन पटरी पर लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार के साथ पूरा सहयोग करेगी।पीएम मोदी ने शनिवार को यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर के विकास के लिए शांति जरूरी है और यहां के जन जीवन को पटरी पर लाने के लिए उनकी सरकार हर संभव मदद कर रही है। हिंसा के कारण जो लोग बेघर हुए हैं उनके लिए 7000 घरों का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं वादा करता हूं कि भारत सरकार आपके साथ है और यहां का जीवन पटरी पर लाने का सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। बेघर हुए लोगों के लिए केंद्र सरकार 7000 घर बनाएगी। हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।” उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के निदान के लिए स्थानीय निकायों को मजबूत किया जाएगा और इसके लिए निधि की भी व्यवस्था की जा रही है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

