प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को अपने गृह राज्य गुजरात से संबंधित एक नक्काशीदार लकड़ी का झूला और एक पश्मीना शॉल भेंट किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने यहां लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर अल नाह्यान और उनकी माता शेख फातिमा बिन्त मुबारक अल कतबी का स्वागत किया।पीएम मोदी और अल नाह्यान प्रधानमंत्री आवास में गेंदे के फूलों से सजी दीवार के सामने रखे गए पारंपरिक और हाथ से नक्काशी किए गए लकड़ी के झूले पर बैठे। नक्काशीदार लकड़ी का झूला अधिकतर गुजराती परिवारों के घरों का एक अभिन्न अंग है। अधिकारियों ने कहा, ”गुजराती संस्कृति में, झूला एकजुटता, संवाद और पीढ़ियों के बीच बंधन का प्रतीक है। यह उपहार यूएई द्वारा 2026 को ‘परिवार वर्ष’ घोषित करने के साथ भी गहराई से मेल खाता है।”
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

