उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। मंगलवार को सोशल मीडिया मंच X पर अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “जगदीप धनखड़ ने भारत के उपराष्ट्रपति समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर देश की सेवा की है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।”कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को आश्चर्यजनक बताते हुए कहा कि यह निर्णय अप्रत्याशित है, क्योंकि वह पिछले दिन तक संसद में पूरी तरह सक्रिय थे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति उत्पन्न हुई कि उन्हें अचानक इस्तीफा देना पड़ा। हुसैन ने कहा कि यह घटना इस बात का संकेत है कि अब कोई भी पद पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

