भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार श्रीनिवासन आज सुबह अपने आवास पर बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक संतप्त उषा से बात की और उनके पति के निधन पर शोक व्यक्त किया। केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी श्रीनिवासन ने उषा के शानदार खेल और राजनीतिक करियर के दौरान हमेशा उनका हौसला बनाए रखा। उनका यह हौसला उषा की अनगिनत उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति माना जाता था। इस दंपत्ति का एक बेटा है, जिसका नाम उज्ज्वल है।
Trending
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट

