ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार सुबह एक्स (पहले ट्विटर) पर घोषणा करते हुए कहा कि वह “विश्व भर के अन्य लीगों में खेल की संभावनाओं को तलाशना” शुरू करेंगे। वह आईपीएल के पांचवें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (187 विकेट) के तौर पर इस टूर्नामेंट को अलविदा कह रहे हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.2 की रही। अश्विन आईपीएल में सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा थे और उनकी अंतिम टीम भी सीएसके ही थी। इसके अलावा उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए भी आईपीएल में हिस्सा लिया और किंग्स XI पंजाब की कप्तानी भी की।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

