नेशनल डेस्क: नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की संसदीय दल की बैठक आज के सेंट्रल हॉल में हो रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि पीएम ने 10 सालों में जो काम किया है, उसकी तारीफ देश और दुनिया दोनों ही जगहों पर हुई है। अमित शाह, नितिन गडकरी ने राजनाथ सिंह के प्रस्ताव का समर्थन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता के रूप में PM नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया।

3 महीने तक पीएम मोदी ने दिन-रात प्रचार किया- चंद्रबाबू नायडू
TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “हम सभी को बधाई देते हैं, हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया। दिन-रात उन्होंने प्रचार किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ खत्म किया। आंध्र प्रदेश में हमने 3 जनसभाएं और 1 बड़ी रैली की और इसने आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया।”
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने कहा, "आज हम भाजपा के संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता और लोकसभा के नेता के चयन के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। मैं समझता हूं कि मोदी जी का नाम इन सारे पदों के लिए सबसे योग्य और उपयुक्त है…" pic.twitter.com/faYyNj6J7d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2024
1962 के बाद पहली बार कोई नेता तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगा: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देना चाहता हूं। आज हम यहां एनडीए का नेता चुनने के लिए आए हैं। मेरा मानना है कि इन सभी पदों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का नाम सबसे उपयुक्त है।’ उन्होंने कहा कि 1962 के बाद पहली बार कोई नेता तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगा। हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री हमें मिलने जा रहा है। मोदी की कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता की वजह से हमारे एनडीए परिवार में भी वृद्धि हुई है।

मजबूरी नहीं, प्रतिबद्धता है ये गठबंधन- राजनाथ सिंह
भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ये गठबंधन हमारी मजबूरी नहीं है, बल्कि हमारी प्रतिबद्धता है। पिछले 10 सालों में मोदी जी के नेतृत्व में देश की दिशा-दशा बदली है। 10 सालों में दुनिया को भी ये मालूम चल चुका है कि भारत विकसित होने के साथ-साथ दुनिया को नेतृत्व क्षमता भी दे सकता है।’

यह देश के 140 करोड़ लोगों का प्रस्ताव: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘यह प्रस्ताव केवल यहां बैठे लोगों की इच्छा नहीं है। यह देश के 140 करोड़ लोगों का प्रस्ताव है। यह देश की आवाज है कि पीएम मोदी अगले 5 साल तक देश का नेतृत्व करें।’ एनडीए को इस बार 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है। एक बार फिर से देश में उसकी सरकार बन सकती है।
#WATCH भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "आज भारत पुनः इतिहास रच रहा है कि तीसरी बार लगातार बहुमत के साथ NDA की सरकार आ रही है…हमने ओडिशा में भी अपनी विचारधारा की सरकार बनाई और वहां भी हमें सफलता मिली…10 साल पहले उदासीन भारत था, 10 साल पहले भारत के बारे में कहा… pic.twitter.com/pWxoftBNtY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2024
तीसरी बार लगातार बहुमत के साथ NDA की सरकार आ रही- नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, “आज भारत पुनः इतिहास रच रहा है कि तीसरी बार लगातार बहुमत के साथ NDA की सरकार आ रही है। हमने ओडिशा में भी अपनी विचारधारा की सरकार बनाई और वहां भी हमें सफलता मिली। 10 साल पहले उदासीन भारत था, 10 साल पहले भारत के बारे में कहा जाता था कि यहां कुछ बदलने वाला नहीं है और आज 10 साल बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में वही भारत आकांक्षी भारत बन गया है।”