03 अगस्त 2024: मानसून की वजह से चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से राहत मिल गई है वहीं इस मौसम में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. नमी और उमस के कारण इस मौसम में कीटाणु तेजी से पनपते हैं, जिसकी वजह से पानी और खाने के दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है. इसीलिए मानसून में सड़क किनारे कुछ भी खाने से बचना चाहिए. इस मौसम में आपको बाहर के खाने से तौबा करना चाहिए नहीं तो कई अनचाही बीमारियों को आप न्यौता दे सकते हैं. अगर फिर भी बाहर खा रहे हैं तो साफ-सफाई वाली जगह से ही खाएं. दूषित खाना खाने या पानी पीने से पेचिश और दस्त जैसी बीमारियां हो सकती है जिस वजह से पेट दर्द, दस्त, मतली, बुखार और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक दूषित खाना खाने से पीलिया भी हो सकता है. पीलिया में बुखार, ठंड लगना, थकान, कंफ्यूजन, थकान, त्वचा में खुजली और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. मानसून में सुरक्षित रहना चाहते हैं तो खाने की स्वच्छता से संबंधी खास बातों का पूरा ध्यान रखें.
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 01 October 2026

