दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि रोहित शर्मा को संन्यास लेने की कोई जरूरत नहनीं है और वह वनडे क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक होंगे। चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद रोहित के संन्यास की अटकलें तेज थी लेकिन सैतीस वर्ष के रोहित ने भारत को तीसरी बार खिताब दिलाने के बाद इन अटकलों को खारिज किया। डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, दूसरे कप्तानों की तुलना में रोहित का जीत का प्रतिशत देखिए, करीब 74 प्रतिशत है जो अतीत के बाकी कप्तानों से बेहतर है। उन्होंने कहा, अगर वह खेलता रहा तो सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ वनडे कप्तानों में से एक होगा। उन्होंने कहा, वह संन्यास क्यों ले ? उसका बतौर कप्तान ही नहीं बल्कि बल्लेबाज के तौर पर भी शानदार रिकॉर्ड है। चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में उसने 76 रन बनाकर भारत को शानदार शुरूआत दी और जीत की नींव रखी। जब दबाव चरम पर था तब उसने मोर्चे से अगुवाई की।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

