नई दिल्ली: जुलाई 29, 2024 ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में हादसे का शिकार हुए 3 छात्रों को लेकर अन्य छात्रों का गुस्सा इंस्टीट्यूट के मालिकों और प्रशासन पर फूट रहा है. कुछ पीडि़त छात्रों के परिवारजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं, तो राष्ट्रीय प्रवासी मंच ने दिल्ली सरकार और कोचिंग सेंटर के मालिकों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी है. कई छात्र इस घटना के बाद ओल्ड राजेंद्र नगर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 3 छात्रों की मौत पर कहीं गम, कहीं गुस्सा, तो कहीं आंसू नजर आ रहे हैं. साफ नजर आ रहा है कि इस इमारत के मालिक और नगर निगम के अधिकारियों की ओर से लापरवाही बरती गई है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ घटना की जांच के लिए कई टीम गठित की हैं. पुलिस ने ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है.
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग

