गणतंत्र दिवस से पहले श्रीनगर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच तेज कर दी गई है। बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के तहत, पुलिस कर्मियों को शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, विशेष चौकियां और गश्त की व्यवस्था की गई है। चौकियों पर वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि रात में गश्त और औचक निरीक्षण भी किए जा रहे हैं ताकि सतर्कता बनाए रखी जा सके और सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने के किसी भी प्रयास को रोका जा सके।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग

