घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले, लेकिन जल्द ही अपनी उन्होंने बढ़त हासिल कर ली। ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से निवेशकों की धारणा को समर्थन मिलने से बाजारों में तेजी आई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 252.8 अंक की गिरावट के साथ 76,095.26 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 57.85 अंक फिसलकर 23,132.80 अंक पर रहा। हालांकि थोड़ी ही देर में दोनों सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 205.09 अंक की बढ़त के साथ 76,550.97 अंक पर और निफ्टी 70.05 अंक चढ़कर 23,262.55 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, मारुति, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व के शेयर में तेजी रही।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद
- QAUMI PATRIKA HINDI, 14 OCTOBER 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 13 October 2026
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब

