लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और उत्तराखंड के उंचाई वाले इलाकों में नए साल का पहला हिमपात हुआ जिससे कड़ाके की ठंड वापस लौट आयी। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के ज्यादातर निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह से बारिश हो रही है। सरोवर नगरी नैनीताल में आखिरकार साल की पहली बारिश ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण सरोवन नगरी की पहाड़ियां, माल रोड, स्नो व्यू, हिमालय दर्शन समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडी फुहारें देखने को मिलीं, जिससे पूरे शहर का मौसम सुहावना हो गया।उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर हो रही बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों के चेहरे भी खिल गए हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, मसूरी, चकराता, धनोल्टी, उत्तरकाशी सहित अनेक जगहों पर हो रही बर्फबारी से सड़कें, पेड़ और मकान सब सफेद चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

