सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के एक मामले में मशहूर पहलवान सुशील कुमार की जमानत खारिज कर दी है। कोर्ट ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार पर युवा पहलवान सागर धनकड़ की हत्या का आरोप है। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत प्रदान की थी।4 मई, 2021 को सुशील कुमार पर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में संपत्ति विवाद को लेकर जूनियर पहलवान सागर धनकड़ और उनके साथियों पर घातक हमला करने का आरोप लगाया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल सागर धनकड़ की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार को हिरासत में लिया था।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

