सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। उनके पास मैदान के हर कोने में शॉट्स खेलने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी को नया आयाम दिया है। उनके पास हर वो शॉट है, जिससे वह विरोधी गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं। सूर्या इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 39 गेंदों में 57 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल सीजन 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 14 मैचों में कुल 640 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। इसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया उनका हालिया अर्धशतक भी शामिल है। इस प्रदर्शन के साथ सूर्या ने मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने महान बल्लेबाज कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने आईपीएल 2010 में 618 रन बनाए थे। सूर्या ने अब यह ताज अपने नाम कर लिया है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

