इंदौर। हार्दिक पांड्या ने बाएं हाथ के स्पिनर परवेज सुल्तान के एक ओवर में 28 रन और पांच छक्के जड़कर अपनी शानदार बल्लेबाजी फॉर्म जारी रखी जिससे बड़ौदा ने शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में त्रिपुरा को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। महज 110 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ौदा ने हार्दिक के 23 गेंद में 47 रन की मदद से सिर्फ 11.2 ओवर में इसे हासिल कर लिया। इससे पहले उनके बड़े भाई कृणाल पांड्या ने नई गेंद से 22 रन देकर दो विकेट झटके। मैदान में बैठे दर्शकों का हार्दिक ने पूरा मनोरंजन किया। उन्होंने सुल्तान पर लांग ऑफ और एक्सट्रा कवर पर तीन जबकि काउ कॉर्न पर दो छक्के जड़े। हार्दिक के लिए अभी तक सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट शानदार रहा है और उन्होंने बड़ौदा की सभी चार जीत में योगदान दिया है।
Trending
- IND vs PAK Final: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी, आर्यवीर और अर्जुन पर रहेंगी नजरें
- Bareilly News: छठ पर बरेली के यात्रियों को रेलवे की सौगात, दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- 22 लाख फर्जी Gmail ID का सनसनीखेज खुलासा : पाकिस्तान-बांग्लादेश तक फैला नेटवर्क, अयोध्या, काशी और मथुरा उड़ाने की धमकियों के पीछे बड़ा साइबर कनेक्शन
- राष्ट्रीय खेल अवार्ड में चमका यूपी का नाम : राष्ट्रपति मुर्मु से प्रियंका गोस्वामी और अखिल श्योराण को सम्मान मिलने पर CM योगी ने दी बधाई
- बाल दिवस 2026 : नेहरू जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस बोली- हमले उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण
- Qaumi Patrika Hindi, 14 Nov 2026
- PM Modi Karnataka Visit: कर्नाटक को 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे PM मोदी, पिंक मेट्रो और वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
- India Space Mission Debris Removal: अंतरिक्ष में भी चलाएगा भारत का स्वच्छता अभियान, 2030 तक कचरा मुक्त स्पेस बनाने का लक्ष्य

