इंदौर। हार्दिक पांड्या ने बाएं हाथ के स्पिनर परवेज सुल्तान के एक ओवर में 28 रन और पांच छक्के जड़कर अपनी शानदार बल्लेबाजी फॉर्म जारी रखी जिससे बड़ौदा ने शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में त्रिपुरा को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। महज 110 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ौदा ने हार्दिक के 23 गेंद में 47 रन की मदद से सिर्फ 11.2 ओवर में इसे हासिल कर लिया। इससे पहले उनके बड़े भाई कृणाल पांड्या ने नई गेंद से 22 रन देकर दो विकेट झटके। मैदान में बैठे दर्शकों का हार्दिक ने पूरा मनोरंजन किया। उन्होंने सुल्तान पर लांग ऑफ और एक्सट्रा कवर पर तीन जबकि काउ कॉर्न पर दो छक्के जड़े। हार्दिक के लिए अभी तक सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट शानदार रहा है और उन्होंने बड़ौदा की सभी चार जीत में योगदान दिया है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

