तेलंगाना में सरकारी स्वामित्व वाली सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) की निविदाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। बीआरएस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विपक्षी दल को इस मुद्दे पर बहस की चुनौती दी है।एससीसीएल एक कोयला खनन कंपनी है, जिसमें तेलंगाना सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त हिस्सेदारी 51:49 के अनुपात में है। मामले में सीबीआई जांच न कराए जाने की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय एजेंसी से जांच के लिए राज्य सरकार की सहमति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार तैयार होती है तो केंद्र सीबीआई जांच पर विचार करेगा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग

