कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के दावे का समर्थन करते हुए कहा कि ये गंभीर मुद्दे हैं, जिनका निर्वाचन आयोग को तत्काल समाधान करना चाहिए। लंबे समय बाद थरूर ने पार्टी में मतभेदों के बावजूद राहुल गांधी के रुख का इस तरह खुलकर समर्थन किया है। थरूर ने कांग्रेस के एक पोस्ट को ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, “ये महत्वपूर्ण सवाल हैं, जिनका सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं के हित में गंभीरता से जवाब देना जरूरी है। हमारा लोकतंत्र इतना कीमती है कि इसे लापरवाही, अक्षमता या जानबूझकर हस्तक्षेप से कमजोर नहीं होने देना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “निर्वाचन आयोग को तुरंत कदम उठाने चाहिए और आयोग के प्रवक्ता को इस मामले में देश को लगातार जानकारी देनी चाहिए।”
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

