भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उर्जित पटेल तीन साल तक इस पद पर बने रहेंगे। केन्या में जन्मे अर्थशास्त्री उर्जित पटेल का यह आईएमएफ में लौटने का अवसर है, जहां उन्होंने करीब तीन दशक पहले अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने आईएमएफ में पहले भी पांच साल तक सेवाएं दी हैं। शुरुआत उन्होंने वॉशिंगटन डीसी स्थित मुख्यालय में की और फिर 1992 में आईएमएफ के डिप्टी रेसिडेंट रिप्रेजेंटेटिव के रूप में नई दिल्ली में कार्यरत हुए। उर्जित पटेल सितंबर 2016 से दिसंबर 2018 तक आरबीआई के गवर्नर रहे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

