राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने यहां लाल किले के पास विस्फोटक से भरी कार चलाने वाले डॉ उमर उन नबी को कथित तौर पर पनाह देने के मामले में फरीदाबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गत 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के बाहर जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसे नबी चला रहा था। विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई थी।एनआईए के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने हरियाणा के फरीदाबाद के धौज निवासी सोएब को दिल्ली आतंकी बम विस्फोट से पहले “आतंकवादी उमर उन नबी” को साजो-सामान मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में सोएब एनआईए द्वारा गिरफ्तार किया गया सातवां आरोपी है, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा उजागर किए गए एक ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा है। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “एजेंसी आत्मघाती हमले के संबंध में विभिन्न सुरागों पर काम कर रही है और इस जघन्य हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें खोज निकालने के प्रयास में संबंधित पुलिस बलों के समन्वय से विभिन्न राज्यों में तलाशी अभियान संचालित कर रही है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

