मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने अपनी पत्नी के साथ वाराणसी यात्रा के तीसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धापूर्वक दर्शन और पूजा-अर्चना की। जिला प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राज्य के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना उनके साथ मौजूद थे। रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं और बुधवार को वाराणसी पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत राज्यपाल और वित्त मंत्री ने किया।गुरुवार शाम को रामगुलाम ने अपनी पत्नी और प्रतिनिधिमंडल के साथ वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने गंगा नदी के किनारे बने चमचमाते अर्धचंद्राकार घाटों की सैर का भी लुत्फ उठाया। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण आरती को संस्था की छत पर आयोजित किया गया, जिसे फूलों से सजाकर दैनिक गंगा आरती जैसा बनाया गया था।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

