ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन में होने वाले दिन-रात्रि एशेज टेस्ट के लिए शुक्रवार को घोषित 14 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया जिससे चोटिल कप्तान पैट कमिंस के वापसी का इंतजार और बढ़ गया। कमिंस की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में आठ विकेट से जीत दिलाई और मेजबान टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा टेस्ट चार दिसंबर से शुरू होगा। कमिंस हालांकि टीम के अभ्यास करना जारी रखने के लिए ब्रिसबेन जायेंगे। उनके 17 दिसंबर से एडिलेड में होने वाले तीसरे टेस्ट में वापसी करने की संभावना है। कमिंस को इससे पहले शुक्रवार को ही सिडनी क्रिकेट मैदान पर टीम के अभ्यास सत्र में स्मिथ को गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। कमिंस के बाहर होने के कारण पर्थ में पांच विकेट लेने वाले ब्रेंडन डोगेट, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड के साथ तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालना जारी रख सकते हैं। टीम के एक अन्य अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले ही चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को टीम में बरकरार रखा गया है लेकिन उन्हें दूसरे टेस्ट से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

