श्री राम मंदिर के भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम में आने वाले अति विशिष्ट अतिथियों के लिए जलपान और खानपान का विशेष प्रबंध किया जा रहा है। सबसे खास इंतजाम पीएम नरेंद्र मोदी के लिए है। उनकी व्यवस्था कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है। पीएम मोदी व पीएमओ के लिए 50 प्रकार के खाद्य और पेय पदार्थों की व्यवस्था है। इनमें 33 प्रकार के केवल वेलकम ड्रिंक्स होंगे। इसमें कई विशिष्ट पेय शामिल किए गए हैं। पीएम की खाद्य सामग्री महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चॉपर में लोड होकर साकेत महाविद्यालय तक आएगी। खास यह भी है कि पीएम मोदी के यहां भोजन ग्रहण करने की अब तक कोई जानकारी नहीं है। वह मंदिर में सिर्फ प्रसाद व जल ग्रहण करेंगे। इसके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के लिए भी विशिष्ट प्रकार के इंतजाम होंगे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

