यह दिलचस्प एलिमेंट, ‘सुपर सवाल’ एक बोनस सवाल है जो पहले सुरक्षित पड़ाव (प्रश्न 5) के बाद आता है. इसमें न तो कोई विकल्प होगा और न ही लाइफलाइन का उपयोग करने का अवसर दिया जाएगा. अगर सही जवाब दिया गया, तो प्रतियोगियों को 2x सुपरपावर या दुगनास्त्र का इस्तेमाल करने का अवसर मिलता है. यह सुपरपावर प्रतियोगियों को प्रश्न 6 से प्रश्न 10 के बीच उनके पसंद के किसी भी सवाल पर बज़र दबाने और उनकी जीत को दोगुना करने में सक्षम बनाती है. यानि, अगर कोई प्रतियोगी प्रश्न 9 (1,60,000 रुपये) पर सुपरपावर का उपयोग करना चुनता है, और सही उत्तर देता है, तो उसे 1,60,000 रुपये की बोनस धनराशि मिलती है, जो उनकी जीती गई अंतिम धनराशि में जोड़ दी जाएगी. हालांकि, वे दुगनास्त्र खेलते समय किसी भी लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. इस ‘सुपर सवाल’ और उसके बाद के दुगनास्त्र के इस्तेमाल से गेमप्ले में रणनीति का पहलू और भी प्रबल हो जाता है, जो इसे आकर्षक, रोमांचक और रहस्यमय बनाता है. कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 16 देखना न भूलें, 12 अगस्त रात 9:00 बजे से, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर.
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0

