उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 11 दिनों तक परीक्षा पर की जाएगी। इसमें विभिन्न उत्सव, जयंती और स्वदेशी संकल्प भी दिलाए जाएंगे। 12 जनवरी से 23 जनवरी तक केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा पर चर्चा को 12 जनवरी (राष्ट्रीय युवा दिवस व विवेकानंद जयंती) से प्रारम्भ होकर 23 जनवरी (पराक्रम दिवस व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती) तक जनआंदोलन के रूप में मनाया जाएगा। प्रत्येक दिवस के आयोजन और गतिविधियों के फ़ोटो, वीडिओ, सेल्फीज़ को दिए गए हैशटैग के साथ गूगल ट्रैकर तथा माय गव (माई जीओवी) पोर्टल पर अपलोड भी किया जाएगा। इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एनसीईआरटी द्वारा राष्ट्र निर्माण पर आधारित विशिष्ट रूप से निर्मित ई-मॉड्यूल पर प्रदर्शित किया जाएगा। आज राष्ट्रीय युवा पर्व पर प्रधानमंत्री के लाइव उद्बोधन में विद्यार्थी शामिल होंगे। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेन्द्र देव द्वारा मण्डल के समस्त विद्यालयों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री को सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अपरान्ह ढाई बजे प्रधानमंत्री के लाइव उदबोधन का प्रसारण किया जाएगा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

