लखनऊ, पर्यावरण की रक्षा और बढ़ती गर्मी के प्रकोप से राहत दिलाने के लिए शुरू हुई इंडो-नेपाल बोधि वृक्ष कॉरिडोर डेवलपमेंट पदयात्रा आने वाले समय में एक उदाहरण पेश करेगा। इतना ही नहीं भारत नेपाल के बीच संबंधों को और गहरा करने का काम भी करेगा। दरअसल, नेपाल के कपिलवस्तु स्थित तिलौराकोट से दो दिवसीय इंडो-नेपाल बोधि वृक्ष कॉरिडोर डेवलपमेंट पदयात्रा की शुरूआत 21 सितंबर से हुई। 25 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा तौलिहवा, मैनिहवा, दोहनी, डुमरा गांव होते हुये लुम्बिनी में 22 सितंबर को पहुंची, जहां पर लुम्बिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। इस पदयात्रा में करीब 50 सदस्य शामिल रहे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

