लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार संभल में हाल ही में हुई हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई उपद्रवी तत्वों से करेगी। इन तत्वों की पहचान के लिए जगह-जगह उनके पोस्टर लगवाए जाएंगे। संभल शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित जामा मस्जिद के पिछले रविवार को हो रहे सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान हुए पथराव में सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान हुआ था। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, “प्रदेश सरकार संभल में हुई हिंसा में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर जगह-जगह लगाए जाएंगे और उनसे नुकसान की वसूली की जाएगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को इनाम भी दिया जा सकता है।” सरकार ने वर्ष 2020 में भी इसी तरह की एक पहल में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा के आरोपियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगवाए थे। ये पोस्टर राज्य की राजधानी सहित कई स्थानों पर लगाए गए थे, लेकिन बाद में अदालत के आदेश पर उन्हें हटा दिया गया था।
Trending
- India A vs Pakistan A: भारत-पाकिस्तान क्रिकेटरों की तकरार पर भड़के हरभजन सिंह, ICC-BCCI और PCB से की सख्त कार्रवाई की मांग
- लखनऊ : लगातार क्यों गिरने लगे सोने और चांदी के दाम, प्रधानमंत्री मोदी ने बताई वजह
- शेयर बाजार में हुई PhonePe की एंट्री : फरवरी-मार्च में आ सकता है IPO, 12-15 अरब डॉलर वैल्यूएशन पर लिस्टिंग की तैयारी
- आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका : जी कृष्णय्या हत्याकांड में सजा माफी का आदेश रद्द
- Kamarajar Port पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल : 900 मीटर लंबा, 30 मीटर चौड़ा और 30 मीटर गहरा, क्यों खास है? PM ने बताई खासियत
- नेपाल बाढ़ में लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, परिवारों से मांगी आपत्तियां
- बेटी की विदाई के नौ दिन बाद जेल जाएंगे अनंत सिंह, विधायिकी बचाने के नोटिस का भी देना होगा जवाब
- केंद्र ने Netflix को याद दिलाई एडवाइजरी : कहा-भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी सीरीज

