उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर से बिहार तक घने कोहरे ने पूरी पट्टी को ढक रखा है, जिससे सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। सुबह के समय ऐसा लगता है जैसे शहर बादलों में खो गया हो। हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं ने मैदानी क्षेत्रों में कंपकंपी छा दी है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के 21 प्रमुख शहरों में गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इनमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, बिजनौर, आगरा, टुंडला और मुजफ्फरनगर जैसे शहर शामिल हैं। पहाड़ी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं, कोलकाता में मंगलवार को इस जनवरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग

