राज्यसभा में शुक्रवार को पूर्व गृह मंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और उच्च सदन के पूर्व सदस्य शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी गई। शून्यकाल के आखिर में सभापति सी पी राधाकृष्णन ने पाटिल के निधन का जिक्र किया। उन्होंने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पाटिल के संसदीय जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में पाटिल का उच्च कोटि की संसदीय मर्यादाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। वही, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन की सूचना दी। उंन्होने बताया कि पाटिल ने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी काम किया। लोकसभा में सदस्यों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें और संसद पर 24 साल पहले हुए हमले में मारे गये शहीदों को शुक्रवार को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

