केरल के कलामस्सेरी स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पुरुष छात्रावास में छापेमारी के दौरान दो किलोग्राम गांजा बरामद होने तथा तीन छात्रों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शनिवार को दो और लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं जो कथित रूप से हॉस्टल में गांजा की आपूर्ति करते थे। पहले गिरफ्तार किए गए छात्रों के बयान के आधार पर इनकी संलिप्तता सामने आई। सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पिछले साल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी और फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार रात छापेमारी की थी जिसमें तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। इसने बताया कि दो छात्रों को थाने से ज़मानत पर रिहा कर दिया गया। कुलथुपुझा, कोल्लम के 21 वर्षीय आकाश एम. को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके कमरे से 1.909 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद
- QAUMI PATRIKA HINDI, 14 OCTOBER 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 13 October 2026
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब

