मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मानव-केंद्रित, जिम्मेदार और पारदर्शी एआई विजन का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश इस दृष्टि को जमीन पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के “एमएएनएवी” सिद्धांत पर आधारित एआई विजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह तकनीकी प्रगति के साथ-साथ नैतिक, समावेशी और जवाबदेह नवाचार का मार्ग प्रशस्त करता है।मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश में बड़े कदम उठाए गए हैं। लखनऊ में देश की पहली एआई सिटी विकसित की जा रही है, जो वैश्विक नवाचार और तकनीकी अनुसंधान का केंद्र बनेगी। वहीं उन्नाव में देश का पहला एआई-समर्थित बहुविषयक विश्वविद्यालय शुरू किया गया है। योगी ने बताया कि ‘एआई प्रज्ञा’ पहल के माध्यम से 10 लाख से अधिक युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस किया जा रहा है।
Trending
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट

