बिहार के लघु जल संसाधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नालंदा जिले में 3874.661 लाख रुपये की 16 महत्वाकांक्षी योजनाओं मंजूरी दे दी है। विभाग ने गुरुवार को बताया कि इन योजनाओं पर कुल 3874.661 लाख रुपये खर्च होंगे, जिससे जिले की 4785 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। आहर-पईन और पोखरों के जीर्णोद्धार के जरिए शुरू की गई ये परियोजनाएं जून 2025 तक पूरी होंगी, जो नालंदा के आठ प्रखंडों में किसानों के लिए वरदान साबित होंगी। विभाग ने नालंदा जिले के लिए स्वीकृत इन योजनाओं को प्रखंडवार लागू करने की योजना बनाई है। नगरनौसा से लेकर इस्लामपुर तक फैली ये परियोजनाएं स्थानीय जल संसाधनों को पुनर्जनन और भूजल संरक्षण के साथ-साथ कृषि उत्पादन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद
- QAUMI PATRIKA HINDI, 14 OCTOBER 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 13 October 2026
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब

