हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बस हादसे में 14 लोगों की मौत के एक दिन बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। परिवहन विभाग का प्रभार संभाल रहे अग्निहोत्री ने कहा कि प्रशासन ने पूरे मामले में तत्परता दिखाई है और घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। यह हादसा शुक्रवार दोपहर उस समय हुआ जब क्षमता से अधिक यात्री लेकर जा रही एक निजी बस शिमला से कुपवी जाते समय 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी। बस की 39 यात्री ले जाने की क्षमता थी। हादसा नाहन जिला मुख्यालय नाहन से करीब 95 किलोमीटर दूर हरिपुरधार गांव के पास हुआ। इसमें आठ महिलाओं सहित 14 लोगों की मौत हो गई, और लगभग 52 लोग घायल हो गए। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पाले की वजह से सड़क पर काफी फिसलन हो गई थी और बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

