भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब अपने नाम किया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
भारत का महिला एशिया कप में दबदबा किस कदर रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक प्रतियोगिता के 10 संस्करण खेले जा चुके हैं और भारतीय टीम हर बार फाइनल में पहुंची है। इनमें से आठ बार टीम चैंपियन बनी है।

