मुंबई। हरमनप्रीत कौर की मुश्किल परिस्थितियों में आगे बढ़कर नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता के कारण मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग चरण में सर्वाधिक 10 अंक लेकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। ऐसे में अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने के लिए निगाहें भारत की कप्तान हरमनप्रीत और गुजरात जॉइंट्स की कप्तान एशले गार्डनर पर टिकी हैं। यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा और मुंबई इंडियंस की टीम घरेलू परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेगी। मुंबई ने सोमवार को इसी मैदान पर लीग चरण के मैच में गुजरात को नौ रन से हराया था।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

