दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट में मारे गए लोगों में उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले का 18 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है। इस विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम हुए विस्फोट में मारे गए एक युवक की पहचान शामली के झिंझाना कस्बे के नौमान अंसारी (18) के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भाई अमन (20) के साथ अपनी दुकान के लिए कॉस्मेटिक का सामान खरीदने दिल्ली गया था तभी लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट हो गया। नौमान के चाचा फुरकान ने ‘न्यूज़ एजेंसी’ को बताया, ‘‘नौमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन घायल हो गया और उसका दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में उपचार हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि परिवार नौमान के शव को दफनाने के लिए झिंझाना वापस लाने की व्यवस्था कर रहा है। उत्तर प्रदेश के एक और व्यक्ति की इस घटना में मौत हो गयी है। मृतक की पहचान डीटीसी बस कंडक्टर अशोक कुमार (34) के रूप में हुई है। वह अमरोहा जिले के रहने वाले थे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

