सोने और चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह जोरदार तेजी दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार MCX पर दोनों कीमती धातुओं ने मजबूत प्रदर्शन किया। अब बाजार की नजर अगले सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी महंगाई और GDP के आंकड़ों पर है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर महंगाई के आंकड़े उम्मीद से नरम रहते हैं तो सोना-चांदी की तेजी को और सहारा मिल सकता है। हालांकि, रिकॉर्ड ऊंचे स्तरों के बीच मुनाफावसूली के कारण कीमतों में अस्थायी गिरावट की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
Keep Reading
Add A Comment

