68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में हुई आरक्षण विसंगति के विरोध में और न्याय की मांग को लेकर पिछले 77 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का सब्र सोमवार को टूट गया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से राजधानी पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों ने सुबह करीब 11 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास का घेराव कर लिया। अचानक हुए इस घेराव से पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को आवास के मुख्य गेट पर ही रोक लिया, जिसके बाद अभ्यर्थी वहीं सड़क पर बैठकर जोरदार नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक चले हंगामे और नारेबाजी के बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर वापस धरनास्थल इको गार्डन भेज दिया।
Trending
- सपा पर भड़के दोनो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव को बताया पिछड़ों और दलितों का विरोधी
- Prince William’s India Visit : मुंबई पहुंचे प्रिंस विलियम-प्रिंसेस केट, बच्चों के साथ खेला गली क्रिकेट, PM मोदी से करेंगे मुलाकात
- अक्टूबर में महंगाई ने तोड़ा रिकार्ड : आसमान पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें, शहरों से ज्यादा गांवों में दिखा असर
- बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित की दो दोषियों की उम्रकैद की सजा, जमानत पर रिहाई का आदेश
- 68,500 शिक्षक भर्ती: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाहर जमकर नारे बाजी, पुलिस ने बसों में भरकर भेजा इको गार्डन
- विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों व वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका : राज्यपाल
- Qaumi Patrika Hindi, 16 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 15 Nov 2026

