दिल्ली/मुंबई। ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स कैथरीन सोमवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचें। इस यात्रा के दौरान शाही दंपति पर्यावरण संरक्षण से जुड़े वैश्विक प्रयासों को बढ़ावा देने के साथ भारत-ब्रिटेन संबंधों को भी नई दिशा देने पर जोर देंगे। दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण मंगलवार को आयोजित होने वाला 2026 का अर्थशॉट पुरस्कार समारोह होगा।
इसके बाद बुधवार को दोनों नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। ब्रिटिश सरकार की ओर से रविवार को जारी बयान के मुताबिक, प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन की यह दूसरी आधिकारिक भारत यात्रा है। इससे पहले दोनों अप्रैल 2016 में भारत आए थे। मुंबई पहुंचने के बाद शाही दंपति समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मुलाकात करेगा और देश में हो रहे बदलावों को करीब से देखेगा।

