भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम जून में मिली दो हार से बृहस्पतिवार को जारी फीफा रैंकिंग में छह पायदान की गिरावट से 133वें स्थान पर खिसक गई। भारत चार जून को एक अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में थाईलैंड (0-2) से हार गया और फिर एशियाई कप क्वालीफाइंग दौर के मैच में उसे निचली रैंकिंग वाली हांगकांग (0-1) से भी पराजय झेलनी पड़ी।इसके बाद मुख्य कोच मनोलो मारकेज ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से नाता तोड़ लिया।इससे पहले पिछली बार भारतीय टीम की सबसे खराब रैंकिंग दिसंबर 2016 में थी जब वह 135वें स्थान पर थी। भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग फरवरी 1996 में 94 थी। भारतीय टीम के अभी 1113.22 रेटिंग अंक हैं जबकि पहले उसके 1132.03 अंक थे। वह 46 एशियाई देशों में 24वें स्थान पर है जिसमें जापान (17वीं रैंकिंग) सबसे आगे है। भारतीय पुरुष टीम के लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।
Trending
- आईआईटी खड़गपुर के समारोह में बोले पीएम मोदी, ‘तब आजादी का सपना था, आज फ्यूचर बनाने का अवसर’
- CM Yogi Mother Death: मंत्रोच्चारण के साथ दी जा रही अंतिम विदाई, पंचत्तव में हुईं विलीन
- Amritsar: दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव पहुंचे सांसद अमृतपाल सिंह, कोर्ट से मिली 3 घंटे की अनुमति
- BYD ने लॉन्च की गजब के फीचर्स वाली दमदार SUV, जानें कीमत और खासियत
- Bihar Ganga Bridges: नीतीश सेतु के बाद गंगा नदी पर बन रहे चार नए पुल अगले वर्ष होंगे तैयार, पटना में पथ निर्माण विभाग ने तय की नई समय-सीमा
- Qaumi Patrika Hindi, 21 November 2026
- MSME उद्यमियों से PM मोदी की अपील- आत्मनिर्भरता को दें बढ़ावा, हर फैसले में हो ‘इंडिया फर्स्ट’
- PM मोदी ने पंकज चौधरी को जन्मदिन पर भेजा खास संदेश, योगी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

