अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (नाबाद 44) की विस्फोटक पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं। 239 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्य ने शुरुआती झटके दिये। डेवन कॉन्वे (शून्य) को अर्शदीप सिंह और रचिन रविंद्र (एक) को हार्दिक ने आउट किया।दो रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसी न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने टिम रॉबिन्सन के साथ मोर्चा संभाला। दोनेां बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। सातवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने टिम रॉबिन्सन 15 गेंदों में 21 रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मार्क चैपमैन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 79 रन जोड़े। 14वें ओवर में अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को आउटकर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। फिलिप्स ने 40 गेंदों में चार चौके और छह छक्के लगाते हुए 78 रनों की पारी खेली। 15वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मार्क चैपमैन 24 गेंदों में 39 रन को आउटकर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे ने डैरिल मिचेल 18 गेंदों में 28 रन को आउट किया। अगली ही गेंद पर दुबे ने क्रिस्टियन क्लार्क (शून्य) का भी शिकार कर लिया। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी और 48 रनों से मुकाबला हार गई।
Trending
- Prince William’s India Visit : 105 साल पहले भी नवंबर में मुंबई उतरे थे प्रिंस ऑफ वेल्स, लखनऊ-वाराणसी तक पहुंचा था शाही काफिला
- FICCI Conference : MSME उद्यमियों से PM मोदी की अपील- आत्मनिर्भरता को दें बढ़ावा, हर फैसले में हो ‘इंडिया फर्स्ट’
- Qaumi Patrika Hindi, 19 Nov 2026
- Ball Tampering Controversy: सैंडपेपरगेट पर फिर उठे सवाल, डेविड वार्नर ने मांगी खुली जांच; क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बनाएगा नया फोरम
- Andhra Pradesh Gas Leak : कोनसीमा में ONGC गैस कुएं से रिसाव, 800 लोगों सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
- BJP Mission 2027: मिशन-2027 के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, अगले तीन महीने संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस
- Yogi Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल पर हो सकता है फैसला
- आजम खान की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में ED की चुनौती : हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया था दुर्भावनापूर्ण, CJI बोले- ‘कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा’

