मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच क्रिसमस की छुट्टियों के कारण छोटा कारोबारी सप्ताह होने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार का रुख सुस्त रहा। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 116 अंक और निफ्टी 35 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 116.14 अंक यानी 0.14 प्रतिशत गिरकर 85,408.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 85,738.18 अंक के उच्च स्तर तक गया और 85,342.19 अंक के निचले स्तर तक आया। एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 35.05 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,142.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट रही।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 16 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 15 Nov 2026
- IND vs PAK Final: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी, आर्यवीर और अर्जुन पर रहेंगी नजरें
- Bareilly News: छठ पर बरेली के यात्रियों को रेलवे की सौगात, दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- 22 लाख फर्जी Gmail ID का सनसनीखेज खुलासा : पाकिस्तान-बांग्लादेश तक फैला नेटवर्क, अयोध्या, काशी और मथुरा उड़ाने की धमकियों के पीछे बड़ा साइबर कनेक्शन
- राष्ट्रीय खेल अवार्ड में चमका यूपी का नाम : राष्ट्रपति मुर्मु से प्रियंका गोस्वामी और अखिल श्योराण को सम्मान मिलने पर CM योगी ने दी बधाई
- बाल दिवस 2026 : नेहरू जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस बोली- हमले उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण
- Qaumi Patrika Hindi, 14 Nov 2026

