जब इशान किशन ने पूरे 20 ओवर विकेटकीपिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 180 के स्कोर पर रुकते हुए देखा और इसमें अधिकतम योगदान सनराइजर्स हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ों द्वारा 17 ओवर में डाले गए 39 धीमी गति की गेंदों का था तो उन्हें पता था कि चेज़ करना आसान नहीं होने वाला है। तीसरे ओवर में तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए किशन ने ये सुनिश्चित किया कि वह अंत तक क्रीज़ पर रहेंगे। 47 गेंदों में 70 रन बनाकर जब वह आउट हुए तब एसआरएच को नौ गेंदों में केवल छह रन चाहिए थे।
Keep Reading
Add A Comment

