रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड के लिए टाटा आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला दोहरी निराशा लेकर आया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले के दौरान मैदान पर आपा खोने के कारण टिम डेविड पर मैच फीस का 50 फीसदी भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट (Demerit Points) भी दिए गए हैं, जिसके चलते अब उन पर एक मैच का प्रतिबंध (Ban) लग गया है।यह पूरी घटना गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच की पहली पारी के 10वें ओवर में हुई। ओवर के दौरान एक विकेट गिरने के बाद टिम डेविड अचानक अपना आपा खो बैठे और उन्होंने अंपायर नितिन मेनन की दिशा में बेहद आक्रामक और खतरनाक तरीके से एक ‘आइस बैग’ (बर्फ की थैली) उछाल दिया
Keep Reading
Add A Comment

