परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर कॉकरोच शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुट रहे हैं। सीजेपी के इस पहले प्रदर्शन को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अभिनेता प्रकाश राज जैसी बड़ी शख्सियतों का समर्थन मिला है।कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आज-शनिवार को जंतर-मंतर पर बड़ा और पहला विरोध-प्रदर्शन है। परीक्षाओं के पेपर लीक के मुद्दे पर कॉकरोच, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए जुट रहे हैं। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर सीजेपी के नेताओं ने उन्हें रिसीव किया। उधर, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति भी दे दी है। सबह 10 बजे से 5 बजे तक के लिए ये अनुमति मिली है।