उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड ने पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने का खाका खींच रखा है। परीक्षा केंद्रों पर करीब 30 हजार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मतलब, हर परीक्षा केंद्र कैमरे के जरिये सीधे शासन और प्रशासन की नजर में है। एंट्री से पहले प्रवेश पत्र पर चस्पा अभ्यर्थियों के फोटो ऑनलाइन चेक किए जा रहे हैं।उत्तर प्रेदश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हो चुकी है। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दूसरी पाली का पेपर का पेपर दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोवस्त हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। शासन स्तर से सीधे केंद्रों की मॉनीटरिंग हो रही है। राजधानी लखनऊ में डीएम से लेकर कमिश्नर तक ने केंद्रों का दौरा किया।