रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार को देश और उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संदेश साझा कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह की प्रशासनिक समझ और नेतृत्व क्षमता देश को मजबूत एवं सुरक्षित बनाने में अहम योगदान दे रही है। प्रधानमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की भी कामना की।
Keep Reading
Add A Comment

