भारतीय मुद्रा रुपया शुक्रवार को शुरुआती विदेशी मुद्रा कारोबार में मजबूती के साथ खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 95.32 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। हालांकि, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली के कारण बाजार में सतर्कता का माहौल भी बना रहा।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.27 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार के दौरान 95.32 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को रुपया 95.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

