देश के कई हिस्सों में कमजोर पड़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून अब एक बार फिर सक्रिय होने की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 17 जुलाई के बाद दक्षिण भारत और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मानसून के दोबारा जोर पकड़ने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में कमजोर पड़ा मानसून 17 जुलाई के बाद फिर सक्रिय हो सकता है। इसके चलते केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में फिलहाल मानसून कमजोर रहने के पीछे कई कारण हैं। भूमध्य रेखा के पार से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की कमजोरी, अरब सागर के ऊपर कमजोर निम्न-स्तरीय जेट और अल नीनो की बनती परिस्थितियों ने मानसूनी गतिविधियों को प्रभावित किया है। इसके कारण अरब सागर से नमी का प्रवाह कम हुआ और केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में बारिश प्रभावित रही।
Keep Reading
Add A Comment

