केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए तीसरी भाषा (R3) का नया मूल्यांकन ढांचा लागू कर दिया है। नए नियम के तहत इस सत्र में तीसरी भाषा की CBSE बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं होगी। इसका मूल्यांकन पूरे वर्ष स्कूल स्तर पर होने वाले इंटरनल असेसमेंट के आधार पर किया जाएगा।
हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10 का पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए तीसरी भाषा (R3) में निर्धारित मानकों के अनुसार सफल होना अनिवार्य होगा।

